फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कन्या सुमंगला का लाभ पाने के लिए देना होगा आय प्रमाणपत्र

Tue, 28 Apr 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के आवेदन में बदलाव किया है। अब पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। सरकार छह किस्तों में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के करीब 61 हजार लाभार्थियों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है। योजना में पहले आवेदन करते समय शपथ पत्र देना होता था कि उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इसके बाद शासन ने पारदर्शिता को बढ़ाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। अब ऑनलाइन आवेदन के समय आवेदक को आय प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा। यदि आय प्रमाण पत्र नहीं है तो आवेदन नहीं हो पाएगा। बता दें, कि योजना के तहत बेटी का जन्म होने पर सरकार एकमुश्त पांच हजार रुपये अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिये भेजती है। इसके बाद टीकाकरण पूर्ण होने पर दो हजार रुपये की दूसरी किस्त मिलती है। बेटी के कक्षा एक में प्रवेश लेने पर सरकार तीसरी किस्त के रूप में तीन हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। चौथी किस्त तीन हजार रुपये की कक्षा छह में प्रवेश लेने पर, पांचवीं किस्त पांच हजार रुपये की कक्षा नौ में प्रवेश लेने पर और कक्षा दस या स्नातक में प्रवेश लेने पर सरकार सात हजार रुपये की सहायता राशि भेजती है। योजना के तहत सरकार पहले 15 हजार रुपये प्रदान करती थी। इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि योजना के आवेदन में बदलाव किया गया है। अब आय प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है। बिना आय प्रमाण पत्र के आवेदन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें