फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: दारुल उलूम पहुंचीं अमेरिकी दूतावास की अधिकारी, देवबंदी उलमा के किरदार से हुईं रूबरू

Mon, 05 Dec 2022 09:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Deoband News : अमेरिकी दूतावास की अधिकारी सोमवार को दारुल उलूम पहुंचीं। इस दौरान वे देवबंदी उलमा के किरदार से रूबरू हुईं।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास की अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचीं दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के ऑफिस ऑफ पॉलिटिकल अफेयर्स की द्वितीय सचिव मिशेल ईलम्स ने उलमा से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने संस्था के इतिहास और जंग-ए-आजादी में देवबंदी उलमा के किरदार की जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम संस्था के मेहमानखाने पहुंचीं मिशेल ईलम्स ने मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से भेंट की। इस दौरान मोहतमिम नोमानी ने उन्हें संस्था की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया, साथ ही यहां दी जाने वाली शिक्षा और रहन सहन समेत अन्य विभागों के बारे में जानकारी दी। 

मिशेल ने संस्था के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद यहां की शिक्षा और व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की, साथ ही कहा कि यहां के अकाबिरों का दुनिया में अलग मकाम है। संस्था के बारे में जितना सुना और पढ़ा यह उससे कहीं अधिक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: खतौली में कांटे का मुकाबला, 56.46 फीसदी हुआ मतदान, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन


इसके उपरांत मिशेल ने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा। यहां से मिशेल ईलम्स जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। इस दौरान अभिराव घड़ियाल पटेल, मौलाना अब्दुल मालिक और मुफ्ती मोहम्मदउल्ला आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, मेरठ में OBC वर्ग को मौका, सहारनपुर में महिला होगी दावेदार, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें