सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से अंबाला सहारनपुर रेलवे रूट पर भी तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है।
अंबाला-सहारनपुर खंड पर डाउन लाइन पर 16 फरवरी को दोपहर 01.45 बजे से 04.45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसी तरह अंबाला-लुधियाना से अप लाइन पर दोपहर 12.10 बजे से अपराह्न 03.10 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सरहिंद-अंदौरा खंड पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर
- 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर 16 फरवरी को अपराह्न 03.10 बजे की बजाय 04.00 बजे तक चलेंगी।
- 54551 अंबाला-भटिंडा एक्सप्रेस 16 फरवरी से अंबाला-पटियाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- 74645 अंबाला-जालंधर सिटी एक्सप्रेस 16 फरवरी को दोपहर 02.40 बजे के बजाय 03.05 बजे चलेगी।
- 64517 अंबाला-नांगलडैम सरहिंद-रोपड़ के बीच 50 मिनट के लिए नियमित की जाएगी।
- 64516 नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर सुबह 11.30 बजे के बजाय दोपहर डेढ़ बजे और लिंक नंबर 64548 अंबाला-कुरुक्षेत्र पैसेंजर शाम 04.10 बजे की बजाय 05.40 बजे निकलेगी।