फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंबाला रेल मंडल सदस्य ने स्टेशन पर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डिवीजनल रेलवे यूजर्स सलाहकार बोर्ड अंबाला रेल डिवीजन के सदस्य अनूप खन्ना ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अनूप खन्ना ने स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी व रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ साफ-सफाई, स्वचालित सीढिया (एस्केलेटर) लिफ्ट, प्रथम एवं द्वितीय क्लास के यात्री वेटिंग रूम निरीक्षण किया।
उन्होंने लिफ्ट व पुराने व नए शहर की आरक्षण व टिकट खिड़की,भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने सुझाव दिया कि प्लेटफार्म चार और पांच पर स्वचालित सीढियां संचालित रहनी चाहिए, क्योंकि पुराने शहर से यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। नए शहर के यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोर्ट पुल के निकट एक सांकेतिक बोर्ड लगा होना चाहिए ताकि नए शहर की ओर स्थापित स्वचालित सीढियों का प्रयोग यात्री स्टेशन पर पहुंचने के लिए कर सके। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लगे ओडीओपी स्टाल के उत्पादों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान हरजीत सिंह, अनुज जैन, गौरव चोपड़ा, मनोज जैन, पंकज गोयल, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, रेलवे से हनीत सिंह, हरिओम मीणाा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें