न्यू सहारनपुर स्टेशन का निर्माण होगा
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर न्यू सहारनपुर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। जहां मालगाड़ियों में उत्पादों की लोडिंग, अनलोडिंग का कार्य होगा।
लॉजिस्टिक हब पर अभी निर्णय बाकी
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लंबाई करीब 1856 किलोमीटर है, जो पश्चिम बंगाल के धनकुनी से पंजाब के साहनेवाल तक बनाया जा रहा है। इसका निर्माण 2022 तक पूरा होना है। खुर्जा के लॉजिस्टिक हब के बाद अंबाला में ही लॉजिस्टिक हब है। एक लॉजिस्टिक हब सहारनपुर या मुजफ्फरनगर में बनना है, लेकिन इसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान का कहना है कि फ्रेट कॉरिडोर में मुजफ्फरनगर में भी लॉजिस्टिक हब (लोडिंग अनलोडिंग) बनेगा। इसके लिए उनकी रेल मंत्री और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के जीएम के साथ पूर्व में हुई बातचीत में सहमति हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: रिहर्सल करने हेलीकॉक्टर से पहुंचे सुरक्षाकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
कार्यदायी कंपनी एलएंडटी के प्रोजेक्ट अधिकारी डॉ. रमन चौधरी ने बताया सहारनपुर में मिट्टी का कार्य 65 से 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। पुलों का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। सहारनपुर स्टेशन के पास रेल लाइन के बराबर में पुराने निर्माण, यार्ड और पुल को लेकर कुछ समस्या है। कंपनी सभी उलझनों को जल्द खत्म कराकर समय से प्रोजेक्ट पूरा कराने को प्रयासरत है।