फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के शिविर में उमड़े रक्तदाता

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अमर उजाला के रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते डीएम शफकत कमाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम शफकत कमाल ने रिबन काटकर किया। इसके बाद उन्होंने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने ब्लड बैंक के स्टाफ के साथ ही रक्तदान करने वालों से भी बात की और उनके काम को सराहा। रक्तदान के लिए 50 लोगों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 34 लोग रक्तदान करने के लिए शिविर में पहुंचे। शिविर में ब्लड बैंक का पूरा स्टाफ साथ रहा। रक्तदान करने वालों की रक्तदान से पहले यह जांच की गई कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त न हों। शिविर में पहुंचे लोगों ने महादान करने के साथ ही अमर उजाला की इस जनहित की मुहिम को सराहा और भविष्य में भी अमर उजाला के साथ जुड़े रहने का संकल्प दोहराया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने किया रक्तदान 
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में सचिन वर्मा, राजी शर्मा, दिनेश वर्मा, तरुण प्रकाश, अजय गुप्ता, मनीष पुंडीर, विवेक गर्ग, दीपक गुप्ता, अंकुश कुमार, दीपक बंसल, राजेंद्र स्वामी, सतीश चौधरी, विनोद कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, निखिल चौधरी, अमित कुमार, सचिन, आलोक वर्मा, हरमीत सिंह, संजीव कुमार, रेखा शर्मा, जतिन, ईश्वरपाल, विकास त्यागी, मो. मुंतजिर, बिशनपाल, भूपेंद्र कुमार, मो. जावेद, अंकुर वर्मा, सिद्धार्थ बंसल, सुरेश कुमार और मनीष धीमान शामिल हैं। 

रेखा ने पेश की नजीर 
आम तौर पर पुरुष ही रक्तदान करते हैं, मगर अमर उजाला के शिविर में रेखा शर्मा ने भी रक्तदान किया। रेखा का मानना है कि जब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं तो रक्तदान करने में क्यों पीछे रहें। बताया कि वह पहले भी रक्तदान करती रही है और मानवता के लिए यह जरूरी भी है।

एफबीडी ने किया सहयोग 
एफबीडी यानी फ्री ब्लड डोनेशन ग्रुप रक्तदान शिविर में सहयोगी के तौर पर साथ रहा। इतना ही नहीं, ग्रुप के सदस्य तरुण प्रकाश ने रक्तदान भी किया। उनके साथ पंकज पांचाल, आनंद भाटिया, कमल लूथरा, अर्जुन शर्मा, पार्थ माहेश्वरी और पूनम कांबोज सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में रहे। यह ग्रुप कई साल से रक्तदान के लिए सक्रिय है, जो जनपद ही नहीं, बल्कि उसके बाहर भी जरूरतमंदों को रक्तदान करता आ रहा है। 

एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया रक्तदान 
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में एक ही परिवार के पांच लोगों के रक्तदान करने के लिए पहुंचने से हर कोई हैरान रह गया। गांव नंदी फिरोजपुर निवासी सतीश चौधरी एडवोकेट और उनके भाई विनोद कुमार अपने भतीजे सुनित चौधरी, निखिल और प्रदीप चौधरी को साथ लेकर शिविर में पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने की इच्छा जताई। जब उन्होंने बताया कि वह पांचों एक ही परिवार से हैं। तो ब्लड बैंक के लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और उनकी सोच को सराहा। सतीश चौधरी ने बताया कि वह कई वर्षों से अमर उजाला के पाठक हैं। बताया कि उन्होंने अमर उजाला में रक्तदान शिविर का समाचार पढ़ा था, जिसके बाद उन्होंने रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। बताया कि वह पहले भी रक्तदान कर चुके हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। 
विज्ञापन


रक्तदान को महादान कहा गया है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके पीछे उसकी सोच किसी जरूरतमंद की जान बचाने की होती है। ऐसी सोच वाला व्यक्ति ही वास्तव में इंसान कहलाने लायक है। अमर उजाला ने रक्तदान शिविर लगाया और पहले भी लगाता रहा है। इसके लिए अमर उजाला परिवार को साधूवाद। और उन लोगों को सबसे पहले, जिन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। 
 - शफकत कमाल, डीएम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें