कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंघल, मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद, समाजसेवी सुभाष सैनी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है। शक्तिशाली तभी बना जा सकता है, जब हम अपने आत्म विश्वास को मजबूत कर आगे बढ़े।
समानता का अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण
स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित, परिष्कृत कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है। - रीटा गुप्ता, प्रधानाचार्य
राक्षसी सोच को मारने से सशक्त बनेंगी महिलाएं
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली उन सभी राक्षसी सोच को मारना जरूरी है, जिनमें दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा शामिल है। - उमरा, छात्रा कक्षा नौ
जरा से पंख खोलेगे ये आकाश छू लेगी
इसे बेटा बना पालो ये इतिहास छू लेगी, करो विश्वास बेटी पर ये विश्वास छू लेगी, कभी जीवन में बेटी को नजरअंदाज मत करना, जरा से पंख खोलोगे ये आकाश छू लेगी।
- हुमा कक्षा 11
आगे बढ़ने के अवसर मिलने से नारी सशक्तिकरण संभव
समाज में पुरुषों को अपनी मर्यादाओं को समझने की आवश्यकता है। जब तक नारी का सम्मान नहीं होगा और उसे आगे बढ़ाने के अवसर नहीं मिलेंगे तब तक नारी सशक्तिकरण संभव नहीं है।
- सानिया अनीस कक्षा 11
यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला
महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सकें।
- हबीबा कक्षा नौ
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रीता गुप्ता, जया रानी धीमान, पूनम गुप्ता, सरोज खुराना, शमा, मिस्बा, अदिति, फरहीन, मंतशा, उमंग आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे