फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति को अमर उजाला और प्रदेश सरकार का सलाम

Fri, 07 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सम्मानित करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार का साझा कार्यक्रम नारी सम्मान समारोह बृहस्पतिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इसमें सहारनपुर मंडल की अलग-अलग क्षेत्रों की छह अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इसके लिए उन्होंने सरकार और अमर उजाला का धन्यवाद किया। साथ ही मौजूद अधिकारियों ने भी अमर उजाला और सरकार की इस पहल को सराहा। 

नारी सम्मान अभियान का उद्देश्य शिक्षा, खेल, कला, उद्यमिता, सामाजिक कार्य और बहादुरी के क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी महिलाओं के काम को सम्मान देना है।
विज्ञापन


इसके तहत अमर उजाला ने सहारनपुर मंडल की महिलाओं से आवेदन मांगे थे। कमिश्नर और डीएम ने आवेदकों में से सभी विषयों की एक-एक सर्वश्रेष्ठ महिला का चयन सम्मानित करने के लिए किया था। 

बृहस्पतिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, डीएम शफकत कमाल, एसएसपी मनोज तिवारी, सीडीओ दीपक मीणा और एएसपी सुनीति ने महिलाओं को ट्रॉफी देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


महिला ग्राम प्रधानों, सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों और छात्राओं से भरे प्रेक्षागृह में सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें