फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टोल प्लाजा पर शुल्क को लेकर कार सवारों और टोल कर्मियों में मारपीट

Wed, 28 Oct 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बड़गांव इंटरचेंज स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने को लेकर कार सवार युवकों और टोलकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। एक अन्य मामले में गांव मियानगी निवासी तीन युवकों का भी शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

गांव बालूमाजरा निवासी कार्तिक व अजीत सोमवार रात अपने परिचितों के साथ कार में सवार होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बडूली रेस्ट एरिया में खाना खाकर लौट रहे थे। बड़गांव इंटरचेंज पर उतरते समय टोल न देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार खुद को भीम आर्मी का पदाधिकारी बताकर टोल देने से इन्कार करने लगे और हंगामा खड़ा कर दिया। गाली-गलौज के बाद टोलकर्मियों व कार सवारों के बीच मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों के सात युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने कार सवार कार्तिक, अजीत, विपिन निवासीगण बालूमाजरा, मोहित कुटेसरा थाना चरथावल तथा टोलकर्मी रिंकू, आयुष, सुधीर तथा अन्य एक मामले में अक्षय, अनिल तथा युधिष्ठिर सहित दस युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को शांति भंग में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें