फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एएसआई व ठेकेदार में कहासुनी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर वेंडरों को लेकर आरपीएफ और ठेकेदार के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ठेकेदार ने वेंडरों के साथ थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। बाद में आरपीएफ ने ट्रैक पार करने पर एक वेंडर का चालान किया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई ट्रेन में यात्रियों को सामान बेचने के लिए एक वेंडर पहुंच गया। इसी दौरान दूसरा वेंडर ट्रैक पार कर दूसरी तरफ जाने लगा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई ने उसे रोक लिया। दोनों वेंडरों को पकड़ लिया। पता लगने पर ठेकेदार भी वहां पहुंच गया। पकड़ने को लेकर आरपीएफ एएसआई और ठेकेदार में काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद ठेकेदार वेंडरों के साथ आरपीएफ थाने पहुंच गया, जहां पर हंगामा हुआ। आरपीएफ निरीक्षक सुरेंद्र मीणा ने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा में एक वेंडर का चालान किया गया है। ठेकेदार को समझाया गया। बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें