संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। मिरगपुर पांजूवाला की प्रेम नगर नई बस्ती में पर्यटन विभाग को स्थानांतरित ग्राम समाज की भूमि में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम मानवेंद्र सिंह से शिकायत की है।
प्रेमनगर मिरगपुर पांजूवाला निवासी राजकुमार, नागलमाफी खालसा गुरुद्वारा के विजय सिंह, पवनपुरी व मनदीप आदि का कहना है, कि पर्यटन विभाग को स्थानांतरित की गई ग्राम समाज की भूमि में स्थित आश्रम को तुड़वाकर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। आरोप है, कि अब पर्यटन व वन विभाग के कर्मचारी मिलकर इस जमीन में खड़े 15 साल पुराने यूकेलिप्टस के 80 पेड़ों का गुपचुप तरीके नीलम करने की फिराक में है।
उनका आरोप है, कि वन विभाग ने 2.50 लाख रुपये की कीमत के पेड़ों का मूल्यांकन मात्र 40500 दर्शाया है। उन्होंने एसडीएम से इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्राधिकारी सचिन कुमार का कहना है, कि उनका पेड़ों की नीलामी से कोई संबंध नहीं है। उन्हें मूल्यांकन करना था। मूल्यांकन कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।