घंटाघर स्थित बिजली घर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम पर चेकिंग के नाम पर परेशान करने और उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। शुक्रवार को कांग्रेस नेता संजय वालिया के साथ कई उपभोक्ता घंटाघर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे, उन्होंने निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत की।
संजय वालिया ने कहा कि निगम की टीमें चेकिंग के लिए घरों पर जाती हैं तो उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करती है। बिजली चोरी और अधिक बिल के बावजूद भुगतान न करने को लेकर उपभोक्ताओं पर वसूली का दबाव बनाया जाता है। उनके साथ आई एक महिला रेशमा ने बताया कि उन्हें भी बिजली चोरी का आरोप लगाकर 60 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया है। अब इसे ठीक कराने के लिए चक्कर काट रही हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकतर उपभोक्ता बिजली बिलों में गड़बड़ी से परेशान हैं। रोष जताने वालों में कुलदीप चौधरी, विनोद कुमार, रवि चौधरी, राजकुमार सैनी, अल्लाहरक्खा, इशरत जहां, नसीमा परवीन, शमशाद चौधरी, रहमान, इकराम खान सहित अन्य मौजूद रहे। नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-----
दो दिन लगेंगे उपभोक्ता शिकायत समाधान शिविर
- विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जीसी झा के अनुुसार जिन उपभोक्ताओं के साथ समस्याएं आ रही हैं, उनके लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र के विद्युत केंद्रों पर सात और आठ नवंबर को ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। इनमें नए संयोजन के मामलों के अलावा गलत बिजली, मीटर की गड़बड़ी या अन्य समस्याओं को दूर करवाया जाएगा।