फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लॉट बिक्री में 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव आलमपुर निवासी नौशाद ने एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त के मामले में फर्जीवाड़ा कर कई लोगों पर 27 लाख रुपये की ठगी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने लखनौती रोड स्थित एकता कॉलोनी में खसरा नंबर 291 में 301 वर्ग गज का प्लॉट वर्ष 2024 में सात हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से खरीदा था। 21.07 लाख रुपये में से तय शर्तों के अनुसार अग्रिम धनराशि भी दे दी थी। आरोप है कि बाद में संबंधित लोगों ने कथित रूप से बेईमानी करते हुए उसी प्लॉट का दान पत्र किसी अन्य के नाम करा दिया। इसके बाद आरोपियों के दबाव में आकर उन्हें प्लॉट 9000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से दोबारा खरीदना पड़ा और कुल 27.09 लाख रुपये दिए। बैनामा होने के बाद कब्जा भी दिलाया गया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर खुद को मालिक बताते हुए निर्माण रुकवा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि जांच में पता चला कि बैनामा एक खसरे में कराया गया, जबकि कब्जा किसी दूसरे खसरे में दिया गया। उन्होंने संबंधित लोगों पर पूर्व नियोजित साजिश, लाखों रुपये हड़पने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें