फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा को नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप

Sun, 01 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा को नमाज पढ़ने और रोजा रखने से रोकने का मामला सामने आया है। छात्रा के अभिभावक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी बेटी परेशान थी। पूछने पर उसने बताया कि विद्यालय की प्रभारी वार्डन उसके साथ भेदभाव करती है। अभिभावक के मुताबिक, नमाज पढ़ने और रमजान के दौरान रोजा रखने पर उसे डांट-फटकार लगाई जाती थी। इससे उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसके अलावा विद्यालय में मिलने वाले फल और दूध देने में भी उसके साथ भेदभाव किया गया।
आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होने के कारण उसकी तबीयत खराब रहने लगी। इस बाबत छात्रा की मां ने वार्डन से मिलकर मामले की शिकायत की थी, लेकिन वार्डन का व्यवहार वैसा ही रहा। इसके बाद छात्रा को और अधिक परेशान किया जाने लगा। इसके बाद वह वार्डन से बात करने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि वार्डन ने एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर छात्रा को विद्यालय से ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत का अभी तक निस्तारण नही किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल छात्रा पिछले 15 दिनों से घर पर है।
विज्ञापन


मामला पुराना है जिसकी जांच भी कराई जा चुकी है। जांच में शिकायत निराधार पाई गई। विद्यालय में किसी भी छात्रा के साथ कोई धार्मिक भेदभाव नही किया जाता। विद्यालय में और भी छात्राएं पढ़ रही हैं।
विज्ञापन


-कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें