फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 19.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव हुसैन मलकपुर निवासी मोहम्मद इनाम ने चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बरथा कायस्थ निवासी शहजाद अली और सुहैल पर 19.25 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर बेहट पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इनाम ने बताया कि वह अपने भाई रियाज के साथ शुगर मिल सेक्टर में काम करता है। उनकी फर्म आरएम इंजीनियरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट के नाम से है, जिसका कार्यालय बेहट की शिव विहार कॉलोनी में है। शुगर मिलों में काम कराने के लिए उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया था। आरोप है कि नवंबर 2024 में शहजाद और सुहैल ने कर्नाटक के समीरवाड़ी और गुजरात के अहमदाबाद स्थित शुगर मिलों में काम शुरू किया लेकिन निर्धारित समय में काम पूरा नहीं किया।
आरोप है, कि इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई के खाते से 19.25 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए और फर्म के दो चेक सिक्योरिटी के तौर पर रख लिए। नवंबर 2025 में आरोपी बेहट स्थित कार्यालय पहुंचे। काम पूरा कराने को कहने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। पांच लाख रुपये एडवांस और दोनों चेक वापस मांगने पर शहजाद ने इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लगाए गए आरोपों की सत्यता परखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें