फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में किया सजदा

Sat, 02 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Goodbye Friday prayers at Deoband Akidtmnd play. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर क्षेत्र में मुकद्दस रमजानुल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज जिले के देहात में अकीदत के साथ अदा की गई। बेहट की जामा मस्जिद में मौलाना राशिद जमाल कासमी, बस स्टैंड पर स्थित मस्जिद में मुफ्ती असजद, मदरसे वाली मस्जिद में काजी साजिद कुरैशी, मोहल्ला मनिहारान में
विज्ञापन


स्थित मस्जिद में कारी मोहम्मद अल्ताफ, मस्जिद अबुबकर में कारी सनाउल्लाह, जाहिदया मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन, कुरैशियान मस्जिद में कारी उस्मान अंजुम ने जुमे की नमाज अदा कराई। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, सीओ सुधीशचंद्र शंखधर और कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक

नरेश चौहान ने नमाज के दौरान सभी  मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। छुटमलपुर में अलविदा जुमे की नमाज के बाद कौम और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद, अलावलपुर रोड वाली मस्जिद, शेरपुर खानाजादपुर, खुजनावर, रसूलपुर कलां, फतेहपुर, गंदेवडा-नानका में नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन


नागल क्षेत्र में रमजान के आखरी जुमे की नमाज अकीदमंदों ने मस्जिदों में अदा की। कस्बे की बड़ी मस्जिद, पांडोली, पहाडपुर, उमाही, सोहनचिडा, कोटा, खजूरवाला, बेलडा, नौजली नमाज अदा कराई।

रामपुर मनिहारान की जामा मस्जिद में मौलाना असद ने जुमे की नमाज अदा कराई।  इसके अलावा मोहल्ला महल, दिल्ली रोड के अलावा देहात में इसलामनगर, हरपाल, माजरी आदि भी में नमाज अदा की।एसडीएम हीरालाल, थाना प्रभारी एके त्यागी मौजूद रहे।

चिलकाना की मस्जिद कुरैशीयान में कारी अहमद, मस्जिद अंसारियान में कारी मुकर्रम, शाही मस्जिद में मौलाना अब्दुल सत्तार, मस्जिद नया बांस में मौलाना अहबाब, मस्जिद पोटियान में कारी मुकर्रम, मस्जिद जंगलवाली में मौलाना इस्माईल हुसैन और शिया समाज की मस्जिद में

मौलाना गमख्वार हैदर ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। पठेड बस स्टैंड पर हाफिज इफ्तखार, मदरसा में कारी शाकिर और बरथाकायस्थ में कारी मुजीबर्रहमान ने नमाज अदा कराई।
अंबेहटा में जामा मस्जिद के अलावा केलो वाली मस्जिद, खानकाह, मोहल्ला कोटला, गुजरान आदि की मस्जिदों में भी रोजेदरों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के मद्देनजर नगर पंचायत की ओर से सफाई कराकर सड़कों के किनारे चूना डलवाया गया। 

गंगोह के सर्राफा बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती खुशजमाल, लाल मस्जिद में मौलवी खुशनूद, मस्जिद जकरिया में मौलवी हुजैफा, पठानों वाली में हाफिज अय्यूब, बाहरली मस्जिद अशरफअली में मौलाना फरीद, पीठ बाजार वाली मस्जिद में मौलवी उस्मान, शेरअली वाली में मौलवी

अफ्फान, दरगाह हजरत कुतुबे आलम वाली मस्जिद में डॉ. कफील, मदरसा रशीदिया अनारकली में मौलवी मुहम्मद यूसुफ, मामू आला बख्श वाली मस्जिद में मुफ्ती मुईन, कब्रिस्तान वाली मस्जिद में हाफिज सईद, मस्जिद अता हुसैन इलाही बख्श में हाफिज जैद और मस्जिद बूबा वाली

सराय में हाफिज जहीर, नूरी मस्जिद में मौलाना कासिम ने नमाज अदा कराई। राही मस्जिद, नूरी मस्जिद और कब्रिस्तान वाली मस्जिदों में नमाजियों की अधिक तादाद होने के चलते रोजेदारों ने सड़कों पर नमाज अदा की। गागलहेड़ी में अलविदा जुमे की नमाज कस्बे व क्षेत्र में शांतिपूर्वक अदा की  गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें