फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्ग त्रस्त: संजय गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्ग त्रस्त : संजय गर्ग
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। आरोप लगाया कि खाद्य सामग्री से लेकर रसोई गैस तक सभी चीजों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण सरकार की नीतियों से समाज के सभी वर्ग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में नगर विधायक ने कहा कि नवंबर से अब तक रसोई गैस के सिलिंडर के रेट में करीब दो सौ रुपये का इजाफा हुआ है। खाद्य सामग्री महंगी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से समाज के सभी वर्ग त्रस्त हैं। वरिष्ठ नेता चौधरी लियाकत अली ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर भाजपा ने छलने का कार्य किया है। महानगर अध्यक्ष आजम शाह, गुलशन कपूर, परीक्षित वर्मा, मुस्तकीम राणा, रतन सिंह यादव, शाहनवाज चांद, शेखर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें