फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभी 15 सभासदों ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
अपने त्यागपत्र के साथ सभासद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के सभी 15 सभासदों ने नगर पंचायत चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ और विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को अपने त्याग पत्र सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के सभासद कर्म सिंह, मीना, डिंपल, कुसमलता, राजेश मेनवाल, ब्रजपाल, हमीदा, जहांगीर, बाबर रईस अहमद, हाजी मंसूर, आफताब, शाहीन, नदीम अहमद ने जिलाधिकारी को दिए त्याग पत्र में आरोप लगाया कि नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला देवी कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं। अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य की कार्यशैली सही नहीं है। इससे नगर में सफाई व्यवस्था व विकास कार्य चौपट हो गए हैं।
उधर नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला देवी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। नगर में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य का कहना है कि शासन के आदेश अनुसार नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सुबह-शाम नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाता है। नगर से कोई शिकायत नहीं आ रही है। सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें