फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद मामले में फैसले को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या विवाद मामले में फैसले को लेकर अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या विवाद के संबंध में दर्ज आपराधिक केस में 30 सितंबर को फैसला आने की संभावनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस टीमों के साथ शहर के कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। हर थानों की पुलिस टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट में इस प्रकरण पर फैसला आना है। इस मामले में भाजपा, शिवसेना और विहिप से जुड़े नेताओं के साथ ही साधु संत भी आरोपी हैं। इसके चलते ही फैसले को लेकर किसी भी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। जिले में शहर से देहात तक सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद एसएसपी सहित अन्य अधिकारी रात में भ्रमण के लिए निकले। अधिकारियों ने घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड सहित अन्य क्षेत्रों में चेकिंग की। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के आसपास कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें