फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए; अयोध्या बने वर्ल्ड क्लास सिटी

Wed, 02 Sep 2026 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति को लेकर बयान दिया। उन्होंने दान की चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा गया, जबकि बड़े नाम बच गए।
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त किए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने पर क्या पुराने मामलों को भुला दिया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर के दान से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए ‘राम धन’ की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

विज्ञापन




‘राम धन’ की चोरी न हो
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह दान की चोरी हुई, उसमें सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे ‘राम धन’ की चोरी नहीं होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: अंकित की तेरहवीं पर गांव बना छावनी, पुलिस का पहरा; वाहनों की एंट्री बंद, ई-रिक्शा से पहुंच रहे नेता

विज्ञापन

अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या का विकास विश्वस्तरीय शहर के रूप में किया जाना चाहिए था। उनके अनुसार अयोध्या में विकास की काफी संभावनाएं हैं और शहर को बेहतर तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।

‘गरीबों की जमीन के साथ हो रही धोखाधड़ी’
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके मन में बहुत लालच था, जिसके कारण गरीबों की जमीन के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने अयोध्या में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने अपने बयान में पूर्व की घटनाओं और दान से जुड़े मामलों की निष्पक्षता का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के साथ यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि ‘राम धन’ की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें