फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय हत्याकांड : हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। अजय सैनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। नामजद दो आरोपियों से पूछताछ करने पर भी कुछ हाथ लग सका है। बेरहमी से की गई अजय की हत्या को लेकर जहां क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं ग्रामीण घटना के खुलासे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात अजय का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अजय की निर्ममता से हत्या की गई थी। एक आंख निकाल ली गई थी और सिर के बाल कटे हुए थे। पुलिस नामजद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों से घटना के दिन की उनकी गतिविधियों और अजय के साथ उनके संपर्क को लेकर जानकारी ली गई, लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उन दो किशोरियों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अजय को नामजद युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। इन बयानों को जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। जांच में तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


दोषियों को गिरफ्तार कर खुलासा करें पुलिस
हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में रोष है। उनका कहना है कि अजय की मौत सामान्य नहीं है और इसमें किसी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस टीम लगातार काम कर रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें