फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खराब हुई जिले की हवा, एक्यूआई 255 पर पहुंचा

Wed, 28 Oct 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जैसे-जैसे हवा में नमी और ठंडक बढ़ रही है। वैसे-वैसे एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) भी बढ़ रहा है। मंगलवार को एक्यूआई 255 पर पहुंच गया, जो हवा के खराब होने का प्रमाण है। आगामी दिनों में वायु प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


गर्मियों के सामान्य दिनों में सहारनपुर का एक्यूआई 120 से 150 तक रहता है, जबकि बरसात में यह 40 तक आ जाता है। उसी वजह से बरसात के बाद सहारनपुर से मसूरी और उससे आगे की पहाड़ियां तक साफ नजर आती हैं। सर्दियों में स्थिति एकदम उलट हो जाती है। अभी सर्दियों की शुरुआत है। हवा में ठंडक और नमी के कारण धूल और धुएं के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं और हवा के साथ जमीन की सतह पर तैर रहे हैं।
इससे एक्यूआई बढ़ा हुआ है। बीते शनिवार को एक्यूआई 238 था। उसी दिन शाम को आई तेज हवा में धूल और धुएं के कण उड़कर आगे चले गए, जिससे एक्यूआई रविवार को गिरकर 165 पर आ गया था। सोमवार को सहारनपुर के एक्यूआई में फिर वृद्धि हुई और वह 179 था। मंगलवार को इसमें खासी वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 255 पर पहुंच गया। हवा की यह स्थिति खराब श्रेणी में आती है, क्योंकि 201 से 300 तक एक्यूआई होना हवा की खराब गुणवत्ता को दर्शाता है।
विज्ञापन






मास्क पहनने की सलाह

एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि अस्थमा और सांस संबंधी अन्य मरीजों तथा दिल के मरीजों को वायु प्रदूषण से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर निकलें। जिन लोगों को धुएं और धूल के एलर्जी है वह भी मास्क का प्रयोग करें। आंखों या स्किन पर जलन की स्थिति में आंखों और चेहरे को साफ पानी से धुलें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपनी वेबसाइट पर एक्यूआई 255 होने की स्थिति में मास्क लगाने की सलाह दी गई है।



शाम पांच बजे जिले में अलग-अलग जगहों पर एक्यूआई

क्षेत्र का नाम-एक्यूआई

आवास विकास-165
गंगोह160
नानौता-159
नकुड़159
रामपुर मनिहारान-156
देवबंद154
छुटमलपुर138
बेहट-117


तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा
जनपद में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बुधवार को मौसम साफ रहने और तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को हल्के बादल छाए रहने के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें