फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार लोगों की मौत पर हड़कंप

Fri, 09 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी के सामने शिकायत रखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के सैनपुर गांव में छह साल के बच्चे की मौत के बाद बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित एक युवती, दो युवक और एक महिला की मौत हो गई। इनमें भी डेंगू बुखार के ही लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन


वहीं  बृहस्पतिवार को सहारनपुर से नगर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई मोहल्लों में जांच की तो छतों पर रखे मिट्टी पानी से भरे बर्तनों में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है। 

नगर में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। नर्सिंग होम में ज्यादातर रोगी बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। अब तक बुखार कई लोगों की जान ले चुका है। बृहस्पतिवार को शास्त्री चौक स्थित डा. जगपाल के पुत्र गोपाल (22), रेलवे रोड पर रहने वाले डा. सुधीर त्यागी के पुत्र ध्रुव (18), पठानपुरा निवासी
विज्ञापन


नफीस की पुत्री साबिया (25) और मोहल्ला बड़जियाउल हक निवासी फरीदा पत्नी इरफान की मौत हो गई। इन दोनों का मेरठ के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। 

बताया गया है कि नफीस की ही पुत्री हिना (22) तीन दिन पहले पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। गोपाल एवं ध्रुव कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इन दोनों के बुखार में डेंगू के लक्षण मिले थे। तीन दिन पूर्व नगर निवासी मौलाना अब्दुल कादिर की पत्नी आमना मरयम (35) की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी।  

वहीं, मंगलवार को सैनपुर गांव में दिल्ली के पुत्र लवी (6) की भी बुखार से मौत हो गई। उसमें भी डेंगू के लक्षण मिले थे। बुखार के बढ़े प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार को सहारनपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम देवबंद पहुंची।

टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी मनोज कौशिक, राजेंद्र प्रसाद, महावीर, दिलशाद, रविंद्र कुमार, भूप सिंह, आबिद अली, शहजाद अली आदि ने शाहबुखारी, मोरी तेलियान, बडजियाउल हक आदि मोहल्लों में छतों पर गमलों व मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी का परीक्षण किया।

जिसमें टीम को डेंगू का लार्वा मिला है। टीम ने तुरंत ही मिट्टी के बर्तनों को खाली कराया। साथ ही लोगों को बुखार से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान टीम ने बुखार के 122 रोगियों के खून की स्लाइड भी बनाई और दवा बांटी।

रुके हुए पानी में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।  सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि 10 से 12 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छतों पर मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी का परीक्षण किया है। 

उन्होंने माना कि डेंगू का लार्वा पानी में पनप रहा है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को ब्लाक सभागार में मीटिंग होगी। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डा. शिवांका गौड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुखार से बचाव की जानकारी देंगे। इसके अलावा शुक्रवार को नगर में 40 एएनएम को घर-घर भेजकर  पीड़ितों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें