फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली: तकनीकी पदों की दौड़ में 834 अभ्यर्थी सफल, 1052 ने लिया हिस्सा; कल अंतिम दिन

Thu, 03 Sep 2026 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Agniveer Technical Recruitment: सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में तकनीकी पदों के लिए 1052 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें 834 सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। भर्ती का अंतिम दिन शुक्रवार है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली 2026-सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के कुल 1175 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 834 ने दौड़ में सफलता हासिल की।

विज्ञापन




दस्तावेज जांच के बाद शुरू हुई दौड़
दौड़ शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कराई गईं। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ कराई गई।

विज्ञापन

बीम, बैलेंसिंग और पुशअप में भी परखे गए अभ्यर्थी
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देर शाम तक कराए जाने की प्रक्रिया चली। अभ्यर्थियों को बीम, बैलेंसिंग, पुशअप समेत अन्य शारीरिक मानदंडों पर भी परखा गया।

13 जिलों के सफल अभ्यर्थियों की हो रही भर्ती
सहारनपुर स्टेडियम में 13 जिलों के उन अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती कराई जा रही है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। लिखित परीक्षा एक से 15 जून के बीच अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

करीब 89 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुए थे शामिल
सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा में करीब 89 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 25,920 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। अब चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के शारीरिक और अन्य चरणों से गुजरना पड़ रहा है।

कल भर्ती रैली का अंतिम दिन
सहारनपुर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का शुक्रवार को अंतिम दिन है। अंतिम दिन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के साथ रैली का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें