फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोमांचक कुश्ती में अफजाल हरोड़ा ने कासिम गंदेवड़ा को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। हरोड़ा गांव में चल रहे बाबा रुकुमद्दीन शाह के उर्स के तीसरे दिन दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखा कर दर्शकों का मन जीत लिया। सबसे रोमांचक कुश्ती में अफजाल हरोड़ा ने कासिम गंदेवड़ा को हरा कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


दंगल की दूसरी कुश्ती में दौलतपुर के वाजिद पहलवाने ने शमशाद पहलवान बेहट को चित किया। दीपक हरिपुर ने मंगलौर के साधु को हराया। मक्का बांस के बिलाल ने मुगलमाजरा के पहलवान हारुन को हरा कर अपनी कुश्ती जीती। गांव भैंसराव के पहलवान सोनू ने हरोड़ा के पहलवान रहमान को हराया। मुगलमाजरा और मक्काबांस के पहलवानों के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में रैफरी इमरान इदरीशी, राव दाऊद खां, कासिम गंदेवड़ा और गफ्फार हरोड़ा रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान शहजाद इदरीशी, सुलेमान प्रधान मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद ताहिर, राव साजिद, राव तैमूर, शहजाद अली, राव बाबर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर, उर्स में जायरीन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चादर पोशी के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें