फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात के बाद और बढ़ गई सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। देर रात बरसात हुई और सुबह के समय झमाझम बारिश हुई तो, दोपहर में तेज धूप निकली। न्यूनतम तापमान भी 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। क्योंकि 08 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने परेशान करके रख दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। पूर्वाह्न करीब 10 बजे एकाएक बूंदाबांदी के बाद बरसात शुरू हो गई, जो करीब 11 बजे तक चलती रही। बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़ भी फैला रहा, जिससे दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, इस बरसात को फसलों में खासकर गेहूं की फसल के लिए मुफीद माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है, जो बरसात के पानी से पूर्ति हो रही है। वहीं, दोपहर में मौसम का मिजाज साफ हो गया और बादल हटने पर सूरज भी दिखाई दिया। तेज धूप निकल आई। हालांकि शाम तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, जिस कारण शाम को मौसम में फिर से ठंड घुल गई।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 08 मिलीमीटर बरसात हुई। पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी में और इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें