फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेरठ की घटना के बाद गोशाला की ओर दौड़े अधिकारी, किया निरीक्षण

Thu, 24 Jul 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ की गोशाला में गोवंश की दुर्दशा पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जेल भेजने के मामले के बाद नगर निगम सहारनपुर में भी अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव ने बुधवार को गोशाला का निरीक्षण किया। चूंकि गोशाला प्रदेश की नंबर एक गोशाला है। ऐसे में ज्यादातर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इसके लिए गोशाला प्रभारी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन


अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव बुधवार की दोपहर नवादा रोड स्थित श्री शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने अपर नगरायुक्त को गोशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोशाला व नंदीशाला में कुल 588 गोवंश रखा जा रहा है। उनके भरण पोषण के लिए फिलहाल गोशाला में 641 क्विंटल भूसा, 67.60 क्विंटल हरा चारा, 840 किलोग्राम चोकर और पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप लगा है। बारिश और धूप से बचाव के लिए टिन शेड डाली गई है। गोवंश की देखभाल के लिए दोनों शिफ्ट में कुल 37 श्रमिक नियुक्त हैं।
डॉ. केके नागर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रदीप कुमार और वेटेनरी सहायक अंकित कुमार द्वारा नियमित उपचार व परीक्षण किया जा रहा है। शत प्रतिशत ईयर टैगिंग व टीकाकरण किया जा चुका है। अपर नगरायुक्त ने बीमार चार गोवंश और उनके उपचार के संबंध में भी जानकारी ली और रिकॉर्ड की जांच की। डॉ. मिश्रा ने बताया कि बायोगैस, वर्मी कंपोस्ट, गोमय प्राकृतिक पेंट, गोनाइल व अन्य गो-उत्पाद दीये, मूर्तियां, कलाकृतियां, राखी, ओम, स्वास्तिक, तिरंगा चेस्ट बैज, धूपबत्ती, हवन कप आदि दिखाए। निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए। जल निकासी की उचित व्यवस्था तथा जलभराव की कोई स्थिति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोशाला में गोवंश की स्थिति
गोशाला की क्षमता450
रखा गया कुल गोवंश588
नर गोवंश186
मादा गोवंश-402
बीमार गोवंश04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें