फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन गौतस्कर पकड़े, गाय मुक्त कराई

विज्ञापन
नानौता पुलिस द्वारा पकड़े गए गौतस्कर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन गोवंश तस्करों को धर दबोचा। इनके कब्जे से कार में बांधकर डाली गई एक गाय, तमंचा, गोकशी के उपकरण, कारतूस आदि बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि किसान सहकारी चीनी मिल के जंगल क्षेत्र में गो तस्करों द्वारा घुमंतू गाय को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार तीन गो तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों गो तस्करों को पकड़ लिया। पकड़े गए गो तस्कर शहजान पुत्र अहसान कुरैशी निवासी ग्राम महमूदपुर गाढ़ा थाना जनकपुरी, अब्दुल सत्तार पुत्र जिंदा हसन निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी कस्बा व थाना बेहट हाल पता सड़क पर एक मिनारा मस्जिद के पास बेहट तथा जीशान पुत्र शहजाद कुरैशी निवासी मस्जिद के पास ग्राम हरौड़ा थाना गागलहेड़ी के पास से गोकशी के उपकरण, एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी सेंट्रो कार बरामद हुई। कार में एक गाय भी बंधी हालत में बरामद हुई। पकड़े गए गोतस्करों पर जिले के विभिन्न थानों में आठ-आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें