फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट नहीं मिलने पर ग्राहकों का हंगामा, जाम

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नोट नहीं मिलने पर जाम लगाते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में करेंसी नहीं मिलने से क्षुब्ध ग्राहकों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर जमकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया।  
विज्ञापन


मामला बैंक ऑफ इंडिया अंबाला रोड शाखा का है। यहां करेंसी बदलने के लिए शाखा खुलने से पहले ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी। बृहस्पतिवार को शाखा खुलने के बाद ग्राहकों ने करेंसी बदलवाना चाहा तो बैंककर्मियों ने कहा कि करेंसी खत्म हो चुकी है।

इससे कतारों में खड़े ग्राहक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते अंबाला रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके की ओर दौड़ी और बामुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


उधर, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भी ग्राहकों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पेपर मिल रोड स्थित ओबीसी की शाखा में करेंसी नहीं मिलने से क्षुब्ध ग्राहकों ने घंटों तक हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाया। 

उधर,  कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जेके तनेजा ने नोट बंदी के फैसले को आम जन का उत्पीड़न करने वाला बताया। बृहस्पतिवार को बेरीबाग स्थित कमल तनेजा के निवास पर हुई बैठक में जेेके तनेजा ने कहा कि सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपये का नोट बंद

कर आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। लोग अपने कामकाज को छोड़कर बैंकों के बाहर लाइन में लगे हैं। बैठक में सचिन, बिट्टू, मनीष, पप्पा, कृष्णपाल, मनी टंडन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें