फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओटीपी मेसेज के बाद मजदूर के खाते से 85 हजार रुपये निकाले

Wed, 25 Feb 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मंगल नगर बेरीबाग निवासी एक व्यक्ति के खाते से ओटीपी मेसेज के बाद 85 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से दो बार ट्रांजेक्शन की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हिमांशु मोघा ने तहरीर देकर बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। 28 जनवरी 2026 को मोबाइल नंबर पर कुछ ओटीपी मेसेज आए। इसके कुछ समय बाद ही उसके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। उसके खाते से दो ट्रांजेक्शन कर रकम निकाली गई। पहली बार 44,255 रुपये और दूसरी बार 40,961 रुपये की निकासी हुई। दोनों ही रकम स्विगी स्टोर के नाम में ट्रांसफर हुई बताई गई हैं। पीड़ित ने पहले अपने बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं मिली है। अब जनकपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें