सहारनपुर। आठ दिन बाद सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। कोहरे के कारण एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेंगी। यह ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेगी। इससे ट्रेनों का सफर मुश्किल होेगा।
दरअसल, सर्दियों में ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। लोको पायलट को विशेष सतर्कता के साथ ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए जाते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है।
बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कोलकाता- अमृतसर अकालतख्त पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ ही पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक घंटे और दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे लेट आई। एक दिसंबर से जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, टाटानगर, ऋषिकेश, डिब्रुगढ़, लालकुआं एक्सप्रेस आदि 16 ट्रेनों के पहिए नहीं