फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक महीने बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, 50 मीटर रही दृश्यता

Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देहरादून रोड पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक महीने बाद कोहरे ने फिर दस्तक दी। कोहरा इतना घना था कि देहात क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंट गया और दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में इस बार कम सर्दी पड़ी है। करीब एक महीने से मौसम साफ चल रहा है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते दो दिन से हल्के बादल छा रहे थे। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया था, लेकिन रविवार की सुबह जब लोग जागे तो मौसम बदला नजर आया। घना कोहरा छाया हुआ था। देहात क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक रही, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 80 से 100 मीटर तक थी।
सुबह नौ बजे तक कोहरा छंटने के कोई आसार नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ और दस बजे तक मौसम साफ हो गया। इसके बाद दिनभर खिली धूप रही और लोगों ने धूप का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। साथ ही 28 और 29 फरवरी को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें