फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकास की अपार संभावनाएं, संवेदनशील होकर करें कार्य : डिप्टी सीएम

Mon, 24 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में विकास की अपार संभावनाएं है। अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और सहारनपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। अधिकारी गांव-गांव जाकर सर्वे कर सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले।
विज्ञापन




डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दें। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर बेहतर कार्य करें। हर घर जल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें तोड़ी गई हैं, उनको ठीक किया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चेकिंग अभियान चलाकर लाइन लॉस को कम करें। किसानों को नई फसलों के प्रति जागरूक करें। आवासीय योजनाओं में निराश्रित एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। राजस्व वसूली को बढ़ाने के संबंध में कार्य करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में मेयर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर,मुकेश चौधरी एवं कीरत सिंह, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डॉ.महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें