फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM Visit: भारत से राजनीतिक और व्यापारिक रिश्ते मजबूत करना दौरे का उद्देश्य-अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी

Sat, 11 Oct 2025 04:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी देवबंद पहुंचे। दारुल उलूम में उन्होंने कहा कि भारत दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनीतिक और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करना है। मुत्ताकी ने दारुल उलूम से मानद उपाधि भी प्राप्त की।
विज्ञापन
मौलाना अबुल कासमी से मुलाकात करते विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी ने देवबंद दौरे के दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच बेहतर रिश्तों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत आने का उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनीतिक और व्यापारिक कड़ी को मजबूत करना है।

 

शनिवार को मौलाना आमिर खान मुत्ताकी इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं भारत इसलिए आया हूं ताकि हम भविष्य के रिश्तों को मजबूती देने पर बात कर सकें। सरकार के नुमाइंदों से खुशगवार माहौल में बातचीत हुई है, और उम्मीद है कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मधुर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से हदीस का अंतिम पाठ पढ़ा और मानद उपाधि हासिल की। संस्था के मेहमानखाने में हुई मुलाकात के दौरान जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी समेत प्रमुख उलमा मौजूद रहे।
 
बैठक में अफगानी छात्रों के लिए एजुकेशन वीजा समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि छात्रों की अधिक भीड़ के कारण सुरक्षा कारणों से मुत्ताकी का छात्रों को संबोधन रद्द कर दिया गया। इसके चलते उन्हें निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले ही दिल्ली लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें