फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए गरजे जिलेभर के अधिवक्ता

Thu, 18 Dec 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर दीवानी कचहरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता - फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर जिलेभर के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन हुआ। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन


दीवानी कचहरी के मुख्य गेट पर अधिवक्ता एकत्रित हुए। उन्होंने बेंच स्थापना की मांग की। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी और महासचिव अजय कौशिक ने बताया कि आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। न्याय के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। इससे न सिर्फ अधिक समय लगता है, बल्कि वादकारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की हाईकोर्ट नजदीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि राज्यों में दो ही हाईकोर्ट बेंच है। महाराष्ट्र में चार हाईकोर्ट की बेंच हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश में तीन हाईकोर्ट बेंच हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में दो ही बेंच है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग 50 वर्षों से भी अधिक पुरानी है। इस मौके पर राजीव गुप्ता, अमरीश पुंडीर, मुनव्वर आफताब, स्वराज सिंह, अश्विनी शर्मा, निशांत त्यागी, संदीप पुंडीर, शाह आलम, राजीव तोमर, रजत कुमार, गौरव शर्मा, विपिन खटाना, नरेंद्र कुमार, अंकित सैनी, वासिल रहमान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

- बाजारों पर नहीं दिखा कोई खास असर

हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग पर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन महानगर से लेकर जिले के बाजारों पर इसका कोई खास असर नहीं दिखाई नहीं दिया। बाजार सामान्य दिनों की ही तरह खुले। ग्राहक भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। हालांकि विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर किए जा रहे बंद को अपना समर्थन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें