फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव के ठेके में अपमिश्रित शराब बनाते तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़गांव में स्थित देसी शराब के ठेके में छापा मारकर तीन लोगों को मिलावटी शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान दुकान मालिक सहित दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और ठेके को सील कर दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू पुंडीर निवासी हुसैनपुर, ललित कश्यप और बादल निवासी बड़गांव हैं। फरार हुए दुकान मालिक संजय कुमार उर्फ भूरा निवासी कुआं खेड़ा थाना नानौता और संजू निवासी मौरा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जिला आबकारी अधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़गांव के शराब के ठेके में मिलावट कर देसी शराब बनाई जा रही है। इसके बाद पुलिस को सात लेकर छापा मारा। टीम के सदस्यों ने यहां मिलावटी देसी शराब की करीब पांच पेटी, अवैध नकली ढक्कन और बिक्री के 8600 रुपये भी बरामद किए हैं।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शराब की दुकानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। बड़गांव के देसी शराब ठेके से अवैध जल मिश्रित शराब पकड़ी गई है। इसमें दुकान मालिक और चार सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शराब की दुकान को सील किया। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें