फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने अनाधिकृत कॉलेनी पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
देवबंद में अनाधकिंत कालोनी को ध्वस्त कराने की कार्रवाई में जुटे अधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर की सीमा से सटे नूरपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया दिया। रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई विनियमित क्षेत्र (नियत प्राधिकरण) ने की।
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र में शुगर मिल चौराहे के निकट अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है, लेकिन नियत प्राधिकरण से इसकी अनुमति नहीं ली गई। बगैर अनुमति के कॉलोनी काटने की बाबत विभाग फुरकान पुत्र सगीर को नोटिस जारी किया। इसकी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में हुई। एसडीएम के आदेश के बाद रविवार को विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता विपिन कुमार गुप्ता और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने अनाधिकृत कॉलोनी को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया। जेई विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले फुरकान पुत्र सगीर ने वहां पर बाउंड्रीवाल, प्लाटिंग और बीच में सड़क तक बना दी। विभाग से कॉलोनी बनाने की अनुमति भी नहीं ली। उसको पहले नोटिस भेजा। एसडीएम के आदेश पर कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि नगर में जहां-जहां भी बगैर अनुमति या नक्शे पास कराए कॉलोनी काटी जाएंगी, उसे अवैध मानकर ध्वस्त करा दिया जाएगा।

अनाधिकृत कालोनी में बने मकानों को तोड़ती जेसीबी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें