3.69 लाख मतदाता तय करेंगे 11 प्रत्याशियों का भाग्य
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा उप चुनाव के लिए सेंट्रल वेयर हाउस से ईवीएम सहित अन्य आवश्यक सामग्री लेकर 426 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल पहुंच गई हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। 369367 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान के लिए 426 बूथ बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए चार जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 43 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। 62 वीडियोग्राफर मतदान प्रक्रिया को कैमरे में कैद करेंगे। सात कंपनी पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स समेत 2000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं। 100 मोबाइल वाहनों में अधिकारी मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। छह क्यूआरटी को तैयार रखा गया है। रविवार को पुलिस बल को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रिटर्निंग आफिसर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मचारी ईवीएम सहित अन्य आवश्यक सामग्री के साथ पहुंच गए हैं।
इनके बीच होगा मुकाबला
प्रत्याशी----------राजनीतिक दल
इंद्रसैन------------समाजवादी पार्टी
मोहम्मद इरशाद----बहुजन समाज पार्टी
किरत सिंह-----------भारतीय जनता पार्टी
जितेंद्र कुमार----------नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
नोमान मसूद---------- कांग्रेस
मोहकम सिंह----------बहुजन मुक्ति पार्टी
इरशाद अहमद---------निर्दलीय
कंवरपाल---------------निर्दलीय
प्रदीप---------------------निर्दलीय
सहदेव सिंह--------------निर्दलीय
सोमपाल कश्यप---------निर्दलीय
गंगोह उप चुनाव: आंकड़ों की नजर में
कुल मतदाता---369367
पुरुष मतदाता---197166
महिला मतदाता---172180
सर्विस मतदाता---742
थर्ड जेंडर---21
पोलिंग बूथ---426
मतदान केंद्र---207
सेक्टर मजिस्ट्रेट---37
जोनल मजिस्ट्रेट---04
वेबकास्टिंग हेतु मतदेय स्थल---43
वेयर हाउस से गंगोह उप चुनाव के लिये रवाना होती पोलिंग पार्टी- फोटो : SAHARANPUR
वेयर हाउस से गंगोह उप चुनाव के लिये रवाना होती पोलिंग पार्टी- फोटो : SAHARANPUR