फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध खनन पर प्रशासन का चाबुक, 11 वाहन किए सीजर

Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना/बेहट। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने चिलकाना में छह तथा बेहट में पांच वाहन अवैध खनन सामग्री से भरे हुए पकड़े हैं। चिलकाना पुलिस ने खजिन वाहनों की रेकी कर रहे पांच लोगों को भी पकड़ा है। इसके साथ ही प्रतिबंधित पेंड़ों की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने खनिज से भरे छह वाहनों को रोका। इनमें से किसी के पास भी वैध प्रपत्र नहीं था। बदली हुई नंबर प्लेट, बिना माइनिंग टैग तथा सभी ओवरलोड थे। पुलिस ने इन वाहनों के साथ रेकी करने के लिए चल रही एक कार सवार पांच लोगों को भी पकड़ा। पूछताछ के दौरान यह सभी पुलिस से लडने पर उतारु हो गए। इस पर पुलिस ने सागर पंचकुला, आजम दबकोराबेहट, साजिद ननोली बेहट, इंतजार टोडरपुर तथा जुनैद मुकुंदपुर खेड़ी कैराना का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली भी सीज की गई है।
उधर, बेहट में एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग अभियान के दौरान बेहट व कलसिया के बीच हाईवे पर बिना रायल्टी तीन डंपर पकड़े। इसके अलावा तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को भी पकड़ा गया है। इन वाहनों में अवैध रूप से खनिज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें