फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और उद्योग समन्वय बनाकर आगे बढ़ें : डीएम

Wed, 17 Sep 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली रोड ​स्थित सीआईएस के संवाद कार्यक्रम में भाग लेते उद्यमी
विज्ञापन
सहारनपुर। सीआईएस औद्योगिक संगम के दूसरे दिन नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विकसित प्रदेश 2047 के विजन को पूरा करने के लिए उद्योगों को एडवांस तकनीक के साथ काम करने की आवश्यकता है। प्रशासन और उद्योगों को समन्वय बैठाकर एक साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि संस्था की ओर से कराई जा रही कार्यशाला का लाभ निश्चय ही उद्यमियों को मिलेगा। यदि किसी सदस्य को कोई समस्या पेश आती है या फिर उनका कोई विभागों से संबंधित सवाल है तो वह सीधे पूछ सकते हैं। संवाद में उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज वर्मा ने कहा कि फूड एक्ट 2006 में आया था।
इसे 2011 में लागू किया गया। कहा कि जल्द ही कैंप लगाकर आवेदनकर्ताओं को लाइसेंस और पंजीकरण दिया जाएगा। इस मौके संरक्षक अमर गुप्ता, महासचिव सरदार बलजीत सिंह, अमरनाथ, रवि टंडन, दिनेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें