नेशनल वॉलीबाल में कांस्य लाने वाले आदित्य का स्वागत
बड़गांव। दल्हेड़ी के बेटे ने नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उसका किया।
तमिलनाडु के वल्लौर की अन्ना यूनिवर्सिटी मैदान में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित 43वीं नेशनल वॉलीबाल सब जूनियर प्रतियोगिता में दल्हेड़ी निवासी किसान शिवकुमार सिंह के बेटे आदित्य राणा ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता है। आदित्य फैजाबाद के स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। रणबीर सिंह आर्य, ओमपाल सिंह, बाबा मोहन सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आदि रहे।