सहारनपुर। लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हौजरी उद्योग को ओडीओपी में शामिल करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में हौजरी कारोबार बडे़ स्तर पर होता है।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जनकराज भाटिया ने कहा कि संगठन का गठन वर्ष 1994 में काफी मंथन के बाद हुआ था। जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि काष्ठ कला के बाद जनपद में हौजरी उद्योग मुख्य है। इसलिए इसे भी एक जनपद एक उद्योग योजना में शामिल किया जाए। महामंत्री सोम गोयल, विपिन सिंघल, दिनेश माहेश्वरी, राजकमल, अंकित कंसल, प्रियंका अग्रवाल, सुनीत, नवीन सिंघल, अमर गुप्ता, दीपक अग्रवाल, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, विपुल गर्ग, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद