सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाए हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्मिला ने बताया कि वह अपने पिस्टल के लाइसेंस को लेकर एक बड़े पुलिस अधिकारी से मिलने के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनको यह भी कह रहे हैं कि यदि वह जांच से संतुष्ट नहीं है तो काेर्ट का दरवाजा खटखटाएं। उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी कांड सहित कई मामलों में पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। संवाद