गोविंद नगर निवासी एवं टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने विवाह किया है। अब मुझे पत्नी मानने से इन्कार कर रहे हैं।
सहारनपुर में कुछ महीने पहले एक साथ दिखाई देने वाले पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर में फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। टीवी एक्ट्रेस उर्मिला ने पूर्व विधायक पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मानसिक व यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गोविंद नगर निवासी एवं टीवी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने विवाह किया है। अब मुझे पत्नी मानने से इन्कार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही पता चला कि वह शादीशुदा है। वह जानकर भी चुप बैठी रही, लेकिन अब उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, जोकि गलत है। उन्होंने यौन शोषण किया है।
मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। अब यह सारा मामला राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्हें डर लग रहा है कि अगर मुझे भाजपा ने टिकट दे दिया तो वह जीत जाएंगी। पूर्व विधायक को अपनी राजनीति खत्म होने का डर सता रहा है, इसलिए मेरे खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जान से मारने की भी धमकी दी है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने यह भी बताया कि हरिद्वार में करवाचौथ पर एक साथ रहे।