फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता : सिक्का

विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में विचार रखते उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का ने कहा भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार नगर विधानसभा की वर्चुअल बैठक में संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सामाजिक दूरी का पालन करें। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना हमारा दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता एक विचारधारा को लेकर पार्टी से जुड़ा है। हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है और भारत विश्व गुरु बनें, इसी उद्देश्य के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि संजीव गोयल सिक्का के नगर विधानसभा प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं में नये जोश संचार हुआ है, क्योंकि, उनको संगठन संबंधी कार्यों का पूरा अनुभव है। इसमें महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाज कृष्ण गांधी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, केएल अरोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने की। संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें