फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, ध्वस्तीकरण किया

विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराते नगर निगम के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। कॉलोनी में हुए छोटे-छोटे निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया। कार्रवाई गंगोह रोड और अमन विहार के पास स्थित कॉलोनियों पर की गई।
विज्ञापन

एक व्यक्ति के द्वारा पूजा एंक्लेव के सामने अमर विहार की बगल में 13 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। प्लॉटिंग के लिए कच्ची सड़कें बनाई जा रही हैं। मौके पर कोई स्वीकृत नहीं दिखाई गई। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी ले जाकर कॉलोनी में कार्रवाई की। उधर, गंगोह रोड पर एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस चौकी के बराबर में करीब तीन बीघा भूमि पर निशानदेही करते हुए अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। यहां भी जेसीबी के माध्यम से शनिवार को ध्वस्तीकरण किया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों की सूची तैयार की गई है। यदि कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो अपनी कॉलोनियों और निर्माणों को तुरंत नियमित कराएं। अन्यथा कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें