फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसीएमओ ने मारा छापा, चार क्लीनिक और एक नर्सिंग होम सील

Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव पटनी और चिलकाना कस्बे में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई क्लीनिकों और एक नर्सिंग होम की जांच की।
विज्ञापन



जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालकों से संबंधित अभिलेख एवं चिकित्सकीय योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि कुछ क्लीनिक संचालक आवश्यक प्रपत्र और अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर एसीएमओ ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए चार क्लीनिक और एक नर्सिंग होम को सील कर दिया। साथ ही उन्हें आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिना मानक और आवश्यक अनुमति के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया था। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें