फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के किनारे बनाई दीवार और पैचिंग में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। डाडल गांव के पास बरसाती नदी से भूमि के कटाव को रोकने के लिए करीब 11 लाख रुपये की लागत से दीवार व पत्थरों की पैचिंग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य पानी के बहाव को झेल नहीं पाएगा।
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों से निकली बड़कला नदी में डाडल गांव के पास भूमि के कटाव को रोकने के लिए 5 लाख रुपये की लागत से दीवार और 6 लाख रुपये की लागत से पत्थरों की दो पैचिंग का निर्माण किया गया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दीवार निर्माण में सीमेंट का निर्धारित मात्रा में इस्तेमाल नहीं किया गया। इतना ही नहीं इस निर्माण कार्य में धुले हुए कोरसेंट के स्थान पर नदी से मिट्टी युक्त रेत का इस्तेमाल किया गया। यही कारण है कि यह दीवार बनने के दौरान ही टूटने लगी। इसके अलावा दीवार की लंबाई और चौड़ाई भी मानकों के अनुरूप नहीं रखी गई है। पैचिंग की फाउंडेशन और लंबाई व चौड़ाई तथा पत्थरों को लेकर मानकों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक नदी में पानी नहीं आया। यह कार्य एक बार के पानी के बहाव को भी झेल नहीं पाएगा। विभागीय अधिकारी भी इस मामले में आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्राम प्रधान रियाजुल चौधरी, गांव डाडल निवासी गुलजार, समून, मोहम्मद अली, जीशान आदि का आरोप है कि इस निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उन्होंने जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन शिवराज सिंह ने कहा कि यदि पत्थरों की पैचिंग में मानकों की अनदेखी एवं नवनिर्मित दीवार में दरार आई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें