फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा धमकाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आतंकित कर एक युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे उसके घर में घुसकर उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रहमान पुत्र सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा
बेहट। थाना प्रभारी मिर्जापुर अमरदीप लाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर गांव कासमपुर में छापा मारकर बाबूराम पुत्र सिमरू को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से पांच लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अधबनी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा इनायत पुत्र इलियास, लालू पुत्र इलियास निवासी मगनपुरा व रफीक उर्फ छोटा पुत्र हनी, रईस अहमद पुत्र हनीफ निवासी महमूद मजरा रायेपुर, पम्पी पुत्र इलमचंद निवासी अकबरपुर का कोर्ट से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें