-- एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पुलिस का भय दिखाकर एक महिला से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इतना नहीं, उसकी सहयोगी महिला को झूठे मामले में फंसाया गया है। इसके बाद आरोपी ने पैसा लेकर सहयोगी को छुड़वा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मामले कार्रवाई की मांग की और थाना पुलिस पर भी आरोप लगाए।
मूल रूप से रामपुर मनिहारान निवासी शिखा पत्नी संदीप कुमार इन दिनों सरसावा की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहती है, जहां पर वह मशीन से चप्पल बनाने का कार्य करती है। पड़ोस की एक महिला भी उसकी सहयोगी है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके घर पर दुर्गा कॉलोनी निवासी एक युवक नशे में धुत होकर आया और जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगा। उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आरोपी लगातार दरवाजा खटखटाता रहा। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने शिखा से पैसे मांगे। उसने पैसे नहीं दिए तो उसे धमकी दी कि वह पुलिस से मिलकर उसका काम बंद करा देगा। इसके बाद आरोपी ने थाने में झूठी शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके पार्टनर को पकड़वा दिया। इसके बाद आरोपी ने कुछ रुपये मांगे। पैसा देने से मना करने पर आरोपी पुलिस के जरिए उससे दबाव बनवाने लगा। आरोप है कि इसके बाद शिखा से जबरदस्ती पैसा लिया गया है। तब, आरोपी ने उसके पार्टनर को छुड़वा दिया। आरोप है कि इसी तरह आरोपी ने कई हजार रुपये उसे ठग लिए। एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी आकाश तोमर कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहीं अगर पुलिस मिलीभगत मिली तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।